सौ मीटर दौड़ में पीयूष राज प्रथम व शशांक अव्वल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2024 6:52 PM
सौ मीटर दौड़ में पीयूष राज प्रथम व शशांक अव्वल
प्रतिनिधि, लखीसराय. नया बाजार स्थित स्काई विजन पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव के दूसरे दिन भी रोमांचक खेलों की भरमार रही. बच्चों के अंदर खेल खेलने का उत्साह, जोश एवं जुनून चरम सीमा पर दिख रहा था. सभी बच्चे खेल प्रतिस्पर्धा में अपने विपक्षी टीम को हराने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे थे. आज की खेलों में जिगजैग रेस, जंप एंड कैच, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, लंबी कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल, कैरम आदि प्रमुख थे. ग्रुप ए के ब्रस्ट द बैलून गेम में श्रेयांश राज प्रथम, इसी ग्रुप के म्यूजिकल चेयर में श्रेयांश राज प्रथम रहा. जबकि जंप एंड कैच खेल में अभिराज प्रथम, जिंग जैग दौड़ में आयुष राज प्रथम रहा. ग्रुप बी के 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में शशांक कुमार प्रथम, इसी ग्रुप के बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में पीयूषी राज प्रथम, इसी ग्रुप के 60 मीटर लड़कों की दौड़ में शशांक कुमार प्रथम, लड़कियों के 60 मीटर दौड़ में अनुष्का कुमारी प्रथम, इसी ग्रुप के लड़कों की जिग जैग दौड़ में शशांक कुमार प्रथम स्थान पर रहा. इसी ग्रुप के लड़कों के कैरम प्रतियोगिता में पृथ्वी सिंह प्रथम बालिका वर्ग के कैरम प्रतियोगिता में आशवी राज प्रथम, ग्रुप सी के लड़कों के कैरम प्रतियोगिता में अबूजर हुसैन प्रथम, इसी ग्रुप के लड़कियों के कैरम प्रतियोगिता में स्वीटी कुमारी प्रथम, इसी ग्रुप के बालक वर्ग के लंबी कूद में अर्सलान अली प्रथम स्थान पर रहा. बालिका वर्ग के लंबी कूद में भाग्यलक्ष्मी प्रथम, इसी ग्रुप के बालक वर्ग की बाधा दौड़ में सोनू कुमार प्रथम, बालिका वर्ग के बाधा दौड़ में आंचल कुमारी प्रथम पर स्थान पर रही. ग्रुप एफ के लड़कों के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता तथा ब्लू हाउस उपविजेता के रूप में रहे. ग्रुप डी के बालिका के लंबी कूद में अनिशा कुमारी प्रथम स्थान पर रही. वहीं ग्रुप ई के बालिका वर्ग के लंबी कूद में आकांक्षा कुमारी प्रथम स्थान पर रहे. जबकि ग्रुप डी के बालक वर्ग के कैरम प्रतियोगिता में अंजिश शर्मा प्रथम, इसी ग्रुप की लड़कियों के कैरम प्रतियोगिता में आस्था कुमारी प्रथम, ग्रुप ई के लड़कियों के बैडमिंटन में राजनंदिनी साव प्रथम, वहीं इसी खेल में ग्रुप एफ में विद्यालक्ष्मी प्रथम, ग्रुप डी के लड़कियों के ऊंची कूद में शिवानी सागर प्रथम, ग्रुप ई के इसी खेल में साक्षी भारद्वाज प्रथम, इसी खेल के ग्रुप एफ में अंशु कुमारी प्रथम स्वाति गुप्ता, ग्रुप डी के लड़कों के ऊंची कूद में आर्यन कुमार प्रथम, इसी खेल के ग्रुप ई में हर्ष कुमार प्रथम, ग्रुप डी के लड़कियों के शतरंज प्रतियोगिता में अंजली कुमारी प्रथम, इसी खेल के ग्रुप ई में साक्षी भारद्वाज प्रथम राजनंदिनी साव, ग्रुप एफ की लड़कियों के शतरंज प्रतियोगिता में सोनम भारती प्रथम, वही ग्रुप ई के कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता तथा ब्लू हाउस उपविजेता कप पर अपना कब्जा किया. इस खेल प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत भी किया गया. खेल के सफल आयोजन में प्रबंधक विमलेश कुमार खेल शिक्षक मिट्ठू राम, शिक्षक टिंकू भारती, निशांत भारती, जयशंकर, सोनू कुमार, शेखर कुमार सहित सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










