ePaper

ऑक्सीजन की कमी का दिख रहा परियोजनाओं पर असर, इस साल चालू नहीं होगा मीठापुर बस स्टैंड का फ्लाइओवर

Updated at : 18 May 2021 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
ऑक्सीजन की कमी का दिख रहा परियोजनाओं पर असर, इस साल चालू नहीं होगा मीठापुर बस स्टैंड का फ्लाइओवर

कोरोना की वजह से शहर में हो रहे निर्माण कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है. कोरोना के कारण मजदूरों के अभाव में काम बाधित है. वहीं सामानों की आपूर्ति समय पर नहीं होने से काम ठप है. ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होना भी बड़ा बाधक है.

विज्ञापन

पटना. कोरोना की वजह से शहर में हो रहे निर्माण कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है. कोरोना के कारण मजदूरों के अभाव में काम बाधित है. वहीं सामानों की आपूर्ति समय पर नहीं होने से काम ठप है. ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होना भी बड़ा बाधक है.

इसका नतीजा है कि जीपीओ-मीठापुर बस स्टैंड फ्लाइओवर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा होना असंभव दिख रहा है. अगर सब कुछ सामान्य रहता तो इस फ्लाइओवर को दिसंबर तक पूरा कर लोगों को समर्पित करने का लक्ष्य था. पिछले एक माह से फ्लाइओवर के निर्माण काम पर असर पड़ा है.

जानकारों के अनुसार कोरोना महामारी के डर से कई मजदूर काम छोड़ कर चले गये हैं. कुछ मजदूरों के सहारे काम काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है. अभी तक लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो पाया है. यही हाल करबिगहिया-चिरैयाटांड़ फलाइओवर का है. इसका पाइलिंग का काम शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना का प्रकोप बढ़ने के बाद इसके काम पर भी असर पड़ा है.

जीपीओ-मीठापुर बस स्टैंड फ्लाइओवर में अब केवल ऊपर का काम बाकी रह गया है. अधिकतर हिस्से में डेक भी तैयार कर लिया गया है. बाकी काम को पूरा करने में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी बड़ी बाधक है.

वेल्डिंग के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत होती है. इसकी आपूर्ति नहीं हो रही है. पुल निर्माण निगम के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अभी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर की अधिक आवश्यकता है.

करबिगहिया-चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा : करबिगहिया-चिरैयाटांड़ फ्लाइओवर में चिरैयाटांड़ साइड में जमीन अधिग्रहण पूरा हो गया है. जमीन मिलने के बाद काम शुरू करने में आसानी होगी.

फिलहाल, कोरोना को लेकर पाइलिंग के काम में बाधा आयी है. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 350 करोड़ से बननेवाले इस फ्लाइओवर में पहले एक साइड फ्लाइओवर तैयार होगा. इसके बाद दूसरा फ्लाइओवर बनेगा. करबिगहिया-चिरैयाटांड़ के बीच 500-500 मीटर का अप-डाउन दो फलाइओवर बनना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन