लालू को 'भालू', रोहिणी को 'मछली' बोलीं किशोरी पेडनेकर, कहा- मुंबई आओ, उथल-पुथल निकाल देंगे

Updated:
विज्ञापन

किशोरी पेडनेकर, लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्य (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kishori Pednekar on Chhath Puja शिवसेना (UBT) नेता किशोरी पेडनेकर ने लालू यादव और रोहिणी आचार्य पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई आआो, उथल-पुथल निकाल देंगे

विज्ञापन

Kishori Pednekar on Chhath Puja मुंबई में छठ पूजा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बिहार और महाराष्ट्र की राजनीति में तूल पकड़ता जा रहा है. महाराष्ट्र की पूर्व मेयर और शिवसेना (UBT) की नेता किशोरी पेडनेकर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को उन्होंने लालू यादव को 'भालू' और रोहिणी आचार्य को 'मछली' कहकर निशाना साधा. साथ ही रोहिणी को चुनौती देते हुए कहा कि मुंबई आकर बात करें, सबकी उथल-पुथल निकाल देंगे. किशोरी पेडनेकर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वे छठ पूजा का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि इस पर्व के नाम पर की जा रही राजनीति का विरोध कर रही हैं. उन्होंने लालू प्रसाद यादव, रोहिणी आचार्य और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे लोग अगर छठ पूजा को लेकर उलट-पुलट बयानबाजी करेंगे तो उसका विरोध किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला है कि समुद्र में छठ पूजा नहीं होनी चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने चार दिन पहले ही छठ पूजा के लिए तालाब बनाने का सुझाव दिया था. गणपति उत्सव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह गणपति विसर्जन के लिए तालाब बनाए जाते हैं, उसी तरह छठ पूजा के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकती है.

पेडनेकर ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि बिहार में कितना बड़ा समुद्र है, लेकिन वहां तालाबों की कमी नहीं है. उन्होंने लालू और रोहिणी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर मुंबई, उद्धव ठाकरे या राज ठाकरे के बारे में बात करनी है तो मुंबई आकर बात करें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राज ठाकरे ने छठ पूजा को बताया था सांस्कृतिक आक्रमण

दरअसल, छठ पूजा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई में सार्वजनिक रूप से छठ पूजा के आयोजन का विरोध किया. पार्टी ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर बाणगंगा क्षेत्र में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति नहीं देने की मांग की थी. मनसे का तर्क था कि गिरगांव चौपाटी समेत अन्य तटीय इलाकों में पूजा के बाद बड़े पैमाने पर गंदगी फैलती है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है.

इससे पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर छठ पूजा से जुड़े वीडियो और रील्स को सांस्कृतिक आक्रमण बताया था. उन्होंने दावा किया था कि मनसे कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने की कोशिशों को नाकाम किया है. उनके इस बयान के बाद बिहार और महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया.

रोहिणी आचार्य ने राज ठाकरे को बताया बरसाती मेंढक

राज ठाकरे की टिप्पणी पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने राज ठाकरे की तुलना बरसाती मेंढक से करते हुए कहा था कि जिस तरह मानसून आते ही मेंढक बाहर निकलने लगते हैं, उसी तरह छठ पर्व नजदीक आते ही राज ठाकरे की बयानबाजी शुरू हो जाती है.

रोहिणी ने आरोप लगाया था कि राज ठाकरे मीडिया की सुर्खियों में बने रहने और चर्चा बटोरने के लिए इस तरह के बयान देते हैं. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र भी भारत का अभिन्न हिस्सा है और देश के हर नागरिक को किसी भी राज्य में रहने, अपनी आस्था के अनुसार त्योहार मनाने और चुनाव लड़ने का संवैधानिक अधिकार है. उन्होंने राज ठाकरे को दंगाई बताते हुए कहा था कि छठ पर उनकी टिप्पणी बिहार के लोगों की धार्मिक भावनाओं का अपमान है.

प्रशांत किशोर ने भी राज ठाकरे पर साधा था निशाना

इस विवाद में जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने भी राज ठाकरे पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि जब राज ठाकरे को कोई नहीं पूछता है, तब वह बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देकर मीडिया में जगह बनाने की कोशिश करते हैं.

प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि महाराष्ट्र में हिंदी भाषी लोगों के साथ किसी तरह की ज्यादती होती है तो इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी से पूछा जाना चाहिए, क्योंकि राज्य में उसी की सरकार है. उन्होंने कहा था कि हिंदी भाषी लोग इस अपमान को लेकर भाजपा से सवाल करेंगे.

Also Read: 'बाहुबली होंगे दूसरों के लिए, समधन को डरने की क्या जरूरत', अनंत सिंह की समधन का VIDEO वायरल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन