उत्पाद विभाग ने 50 लीटर शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

त्पाद विभाग की टीम के द्वारा किशनगंज जिले के मस्तान चौक पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा किशनगंज जिले के मस्तान चौक पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक ई-रिक्शा को रोक कर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 50.095 लीटर शराब बरामद किया गया. साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक सेमियाम मुर्मू शामिल है. वही उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए युवक का मद्य निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन