16 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 17 हजार 850 रूपये भी बरामद

Updated:
विज्ञापन

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस स्मैक तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

किशनगंज. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर सदर थाना की पुलिस स्मैक तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है. रविवार की रात को भी सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खगड़ा व जुलजुली में छापेमारी कर स्मैक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार है. जिसमें एक महिला भी शामिल है. पकड़े गए लोगों में जुलजुली निवासी मुन्ना व खुशबू खातून शामिल हैं. पकड़ी गयी खुशबू खातून के पास से 12 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया है. साथ ही स्मैक की बिक्री से आए 17 हजार 850 रुपए भी बरामद किये गये. वहीं खगड़ा से गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से चार पुड़िया स्मैक बरामद की गयी है. पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. दरअसल पुलिस को स्मैक की डिलीवरी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए सफलता हासिल की है. कार्रवाई के दौरान स्मैक के साथ नकदी भी जब्त की गयी. एसपी के निर्देश पर स्मैक के धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने शनिवार को भी खगड़ा से एक युवक को 11 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

टीम में शामिल पुलिसकर्मी

टीम में अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अवर निरीक्षक कुंदन कुमार,अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रूपम कुमारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन