21.47 लीटर शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Jul 2024 8:04 PM
उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मध् निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
किशनगंज. उत्पाद विभाग टीम के द्वारा मध् निषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता सहायक अवर निरीक्षक रोशन कुमार के द्वारा रामपुर चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान रामपुर चैक पोस्ट से 21.47 लीटर विदेशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति में तोगीर आलम पिता आविद हुसैन और इमदार खान पिता इरसाद खान दोनों लोहागाड़ा निवासी है. गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










