साध्वी सीमा सिन्हा को 31वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
साध्वी सीमा सिन्हा को 31वीं पुण्यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि

शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार की शाम को गुरुमाता साध्वी सीता देवी सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरुमाता के तैलचित्र पर पुष्प भी अर्पित किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में रविवार की शाम को गुरुमाता साध्वी सीता देवी सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि पर गुरुमाता के तैलचित्र पर पुष्प भी अर्पित किया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में धर्मज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के कई लोग शामिल हुए. यहां हर वर्ष पुण्यतिथि पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शहर के कई लोग शामिल हुए जिसमे धर्म संस्कृति पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में धर्म संस्कृति के आधार पर वेदों से सम्बंधित सवाल पूछे गए थे. कार्यक्रम का आयोजन पुरोहित बाबा साकेत के सानिध्य में किया गय. कार्यक्रम के बाद प्रसाद का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यम चारुस्त, रोहित, नीतीश कुमार, अमनशर्मा, मीरा सिन्हा आदि जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन