जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर सुरक्षा बलों की थी तैनाती

Updated:
विज्ञापन

चेहल्लूम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही.

विज्ञापन

पोठिया. चेहल्लूम एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट रही. पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन व शोरदा-ए-कर्बला का चेहल्लुम पूरी शिद्दत व श्रद्धा के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में मनाया. चेहल्लुम को लेकर क्षेत्र में किसी प्रकार का जुलूस या रैली नही निकाली गयी थी. ईधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर प्रखंड के कई मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था. पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार के द्वारा देवीचौक,तैयबपुर,दलुवाहाट,पोठिया बाजार आदि स्थानों का भ्रमण किया गया. चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों सहित मंदिरों में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गयी थी. वही पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार,अर्राबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार,छत्तरगाछ कैम्प प्रभारी राजु कुमार पर्व को लेकर क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे. दोनों त्योहार एक ही दिन होने को लेकर पुलिस की चौकसी दिनभर क्षेत्र में बनी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन