किशनगंज की सृष्टि नखत नेपाल की माउंट मकालू के बेस कैंप पर पहुंची, जिले का नाम किया रोशन

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Oct 2024 7:42 PM

विज्ञापन

किशनगंज की सृष्टि नखत ने पहले प्रयास में ही विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी के बेस कैंप तक सफलता पूर्वक पहुंच गई. अपने तेरह दिनों के इस ट्रिप के पहले दिन काफी मुश्किल हुई लेकिन दूसरे दिन से इस ट्रिप में मजा आने लगा.

विज्ञापन

किशनगंज की 27 साल की जांबाज सृष्टि नखत ने विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउन्ट मकालू के बेस कैंप तक पहुंच कर जिले का नाम रोशन कर दिया है. सृष्टि नखत किशनगंज की पहली ऐसी बेटी है जिसने माउन्ट मकालू के बेस कैंप 5000 मीटर तक का सफ़र पूरा किया. सृष्टि नखत की इस उपलब्धि पर हर कोई फख्र कर रहा है. अपने ग्रुप के साथ 13 दिनों की इस यात्रा के बाद वापस आई श्रृष्टि के हौसले की तारीफ कर रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था.

कई चुनौतियों का किया सामना

कोलकता में रहने वाली सृष्टि ने अपने रिश्तेदारों के मकालू के प्रोग्राम के बारे में सुना तो उसकी भी इच्छा हुई और अपने मामा विपुल ललवानी और मासी बिनीता भुतेरिया से मिले. पहली बार किसी पहाड़ी चोटी पर चढने का कार्यक्रम बना लिया और पहले प्रयास में ही विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी के बेस कैंप तक सफलता पूर्वक पहुंच गई.

अपने तेरह दिनों के इस ट्रिप के पहले दिन काफी मुश्किल हुई लेकिन दूसरे दिन से इस ट्रिप में मजा आने लगा, एक दिन लेंसलाईड वाले इलाके से गुजरने के दौरान वह ऊंची पहाडियों से फिसलते फिसलते भी वह बची. लेकिन अपने साथ चल रहे साथियों के हौसला ने इस पहाड़ पर उसे फतह हासिल करने में सफलता हासिल करवा दी.

इस यात्रा में लगभग 50 हजार सीढियों को चढ़ना, नदियों, सपाट पगडंडियों के साथ बरसाती दिनों में एक ही क्षेत्र में कई झरनों और भूस्खलनों को पार करना जैसे मीठे अनुभव के साथ हरे-भरे जंगल से गुजरते हुए बर्फ से ढके मकालू बेस कैंप का सफ़र एक अनोखा अनुभव रहा.

माउंट मकालू दुनिया का 5 वां सबसे ऊंचा पर्वत है

माउंट मकालू दुनिया का 5वां सबसे ऊंचा पर्वत है जो नेपाल के महालंगुर हिमालय श्रृंखला में स्थित है. चार तरफा पिरामिड संरचित पर्वत मकालू नेपाल में एक खूबसूरत पर्वत है. मकालू नेपाल के एक अलग पहाड़ के रूप में प्रसिद्ध है, जो एवरेस्ट बेस कैंप क्षेत्र से दूर मकालू बरुन राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है. माउंट मकालू को एवरेस्ट क्षेत्र के ट्रैकिंग रूट से देखा जा सकता है. इस मार्ग में कई नदी, घाटी झरनों, हिमनद झीलों को देखना ताज़गी भरा अनुभव है तथा मकालू बेस कैंप ट्रेक करने वाले ट्रेकर्स के मन में एक अलग स्मृति का निर्माण करता है.

इसे भी पढ़ें: Cooperative Bank: किसानों के लिए हर जिले में खोला जा रहा सहकारिता बैंक, जानें कैसे मिलेगा फायेदा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन