जन संवाद में एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
जन संवाद में एसपी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी : अवैध लॉटरी, नशा व साइबर अपराध के खिलाफ एकजुटता पर दिया बल
किशनगंज. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार बीबीगंज थाना परिसर में जन संवाद व पुलिस-पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस कप्तान के समक्ष रखा, जिनमें से कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
गोष्ठी के दौरान संवेदनशील पुलिसिंग, नशा मुक्ति व साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट लहजे में कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध लॉटरी व एंट्री गेट माफिया जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.गोपनीय रखी जाएगी सूचना देने वालों की पहचान
संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. इसके साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया गया.इस अवसर पर बीबीगंज थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल व स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे. ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की व बेहतर कानून व्यवस्था के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन