भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारी को ले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

Updated:
विज्ञापन

टॉल फ्री नंबर 8800002024 पर कॉल कर लोग भाजपा के सदस्य बन सकेगें

विज्ञापन

बहादुरगंज सदस्यता अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को डाकबंगला परिसर में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नवीन झा ने की. तथा कार्यकर्ताओं से अभियान में बढ़ – चढ़कर भाग लेने की अपील की. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला महामंत्री लखनलाल ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान बृहद रूप से देश भर में चलाया जा रहा है. जिसके लिए प्रदेश स्तर से एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है. जहां टॉल फ्री नंबर 8800002024 पर कॉल कर लोग भाजपा के सदस्य बन सकेगें. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि नेतृत्व के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को चार चरणों में संपन्न किया जाएगा. इसी कड़ी में पहले फेज में 2 सितंबर से 30 सितंबर के बीच कार्यकर्ताओं की टोली गांव – गांव तक जाकर लोगों को प्राथमिक सदस्य बनायेगी. इससे पहले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण दूबे ने अभियान को सफल बनाने की बात कही. इस दौरान भाजपा नेता शकील अख्तर राही , इस्माइल आजाद, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता किसलय सिन्हा, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी भाग सह मुखिया रामानंद सिंह, हरिमोहन सिंह, टेढ़ागाछ प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि दास, मंडल महामंत्री अनिल कुमार दा , शीतुल कुमार सिन्हा, जीवन ठाकुर, देवमोहन सिह, राजीव कुमार सिन्हा, नवल झ , संजय कुमार , प्रदीप दा , सदन सिन्हा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन