कुर्लीकोट थाना परिसर व ताराचंद धानुका एकेडमी में प्रभात खबर की पहल पर किया पौधरोपण

Updated at : 23 Jul 2024 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
कुर्लीकोट थाना परिसर व ताराचंद धानुका एकेडमी में प्रभात खबर की पहल पर किया पौधरोपण

कुर्लीकोट थाना परिसर में मंगलवार कोथानाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के नेतृत्व में प्रभात खबर द्वारा नया पौधा नया जीवन, पौधा लगाए जीवन बचाएं अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

गलगलिया. कुर्लीकोट थाना परिसर में मंगलवार कोथानाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के नेतृत्व में प्रभात खबर द्वारा नया पौधा नया जीवन, पौधा लगाए जीवन बचाएं अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. थानाध्यक्ष सिद्धार्थ दूबे ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम एक अच्छी पहल है प्रभात खबर जनहित के मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अपनी सहभागिता बखूबी निभाता है. एक पौधे से बदलेगी जिंदगी वास्तव में पौधे हमारी जिंदगी को बदल देंगे. थाना परिसर में आम, अमरूद ,आंवला जामुन एवं कई छायादार पौधा को लगाकर अभियान को गति दिया. इस मौके पर 19 वीं बटालियन कुर्लीकोट बीओपी के इंचार्ज हरदेव सिंह सदन कुमार दे, जय कुमार, एसआई अंजनी कुमार, चौकीदार उमेश कुमार, राय अनुज कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

ताराचंद धानुका एकेडमी में किया गया पौधरोपण

वहीं दूसरी ओर ताराचंद धानुका एकेडमी में स्कूल के निदेशक राजदीप धानुका प्रधानध्यापक संजय कुमार झा प्रबंधक दीनानाथ पांडे ने प्रभात खबर के इस अभियान में शामिल होकर पौधारोपण कर स्कूली बच्चों को संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में पौधारोपण होने से यहां का वातावरण स्वच्छ व सुंदर होगा. प्रभात खबर ने इस अभियान को लाकर प्रेरित करने का काम किया है जो काफी काबिले तारीफ है. इस अभियान से जुड़कर विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधा लगाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया.इस मौके पर ताराचंद धानुका एकेडमी के छात्र व शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद थीं.हर समारोह एवं शुभ अवसर पर कम से कम पांच पौधे लगायें : सिद्धार्थ कुर्लीकोट थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे ने कहा कि एक पौधा पांच साल में पेड़ बन जाता है.और लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के अलावे प्रदूषण से भी बचाता है. उन्होने प्रभात खबर के नया पौधा नया जीवन अभियान की प्रशंसा करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि हर समारोह एवं शुभ अवसर पर कम से कम पांच पौधे लगायें. जिससे पृथ्वी पर जीवन बचा रहे. जीवन बिना पेड़ पौधे लगाये जाने से नहीं मिल सकता है. उन्होंने कहा कि पौधारोपण कर उसे सुरक्षित रखने की भी जिम्मेवारी लोगों को उठानी होगी. पेड़ की अवैध कटाई पर रोक लगानी होगी. श्री दुबे ने कहा कि प्रभात खबर की ये अच्छी पहल है. इसको आत्मसात कर लोग अधिक से अधिक पौधे लगायें. जिससे मनुष्य को जीवन मिल सके.

जीवन के लिये पौंधा रोपन सबसे जरुरी : टीडीए निदेशक

टीडीए के डायरेक्टर राजदीप धानुका ने कहा कि पौधा लगाये जाना जीवन जीने के लिए एकमात्र उपाय है. जीवन में पेड़ काफी महत्व रखता है. पेड़ पौधे के बिना जीवन अधूरा है. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर उसे सुरक्षित रखने की शपथ ली. और पौधे से मिलने वाले काफी मात्रा में ऑक्सीजन के बारे में बताकर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. प्रभात खबर के अभियान की तारीफ करते हुए कहा स्वस्थ जीवन के लिए पेड़ पौधे का होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौधे लगाए जाना ही एकमात्र उपाय है. पृथ्वी पर पेड़ के बिना जीना नामुमकिन है.

सभी को अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधे लगाना है जरूरी :- टीडीए प्रधानाचार्य टीडीए के प्रधानाचार्य संजय कुमार झा ने कहा कि समाज के सभी लोगो को जन्मदिन किसी भी खास अवसर पर एक पौधा लगाने की जरूरत है. जिससे पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके. स्कूल के सभी बच्चे अपने जन्मदिन पर एक पौधे लगा रहे हैं जो हमारे विद्यालय के लिए गर्व की बात है प्रभात खबर के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने काफी सराहना की पेड़ पौधे नहीं होगा, तो जीव जन्तु पर भी होगा असर: टीडीए प्रबंधकटीडीए के प्रबंधक दीनानाथ पांडे ने कहा कि यदि पेड़ नहीं होंगे, तो सिर्फ वातावरण ही प्रदूषित नहीं होगा, बल्कि छोटे-बड़े सभी जीव मर जाएंगे. जिन शहरों में पेड़ थे वहां का तापमान कम पेड़ वाले शहरों की तुलना में तक कम था. जड़ें मिट्टी को बांधे रखती हैं और यह मिट्टी सतह के नीचे के पानी को फिल्टर करने का काम करती है. प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्होंने धन्यवाद दियापेड़ों पर प्रकृति निर्भर रहती है: अपर थाना अध्यक्ष कुर्लीकोट थाना के अपर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार ने कहा कि पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है. पेड़ लगाना प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन है और प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन ईश्वर की श्रेष्ठ आराधना है. एक पेड़ लगाने से असंख्य जीव-जन्तुओं के जीवन का उद्धार होता है और उसका अपार पुण्य सहजता से हासिल होता है. एक तरह से पेड़ लगाने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है.

पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करती है: एसएसबी इंस्पेक्टर कुर्लीकोट 19 बटालियन कुर्लिकोट बीओपी के इंस्पेक्टर हरदेव सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे धरती पर शुद्ध वातावरण का निर्माण करती है. वर्तमान समय में होने वाले प्रदूषण जैसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और भूमि प्रदूषण जैसे अन्य कई प्रकार के प्रदूषण को कम करने का कार्य पेड़ करता है.

पौधारोपण करने से मिलती दुआऐं : समाजसेवी समाजसेवी दीना नाथ शर्मा ने कहा कि पौधरोपण करने से लोगों की दुआऐं मिलती है. साथ ही लोगों को जीवन मिलती है. कहा जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन जरूरी है. पौधारोपण करने से प्रदुषित हो रहे वातावरण बचती है. पेड़ पौधे के बिना जीवन की परिकल्पना करना बेमानी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन