जगह-जगह डस्टबिन उखड़ने से लोगों में रोष
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

जगह-जगह डस्टबिन उखड़ने से लोगों में रोष
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता, शिवाजी नगर के पास की घटना
किशनगंज. किशनगंज शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा लाखों रुपये खर्च कर विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन लगाए गए हैं. लेकिन असामाजिक तत्वों की हरकतों के कारण इस अभियान को ठेस पहुंच रही है. ताजा मामला शहर के मोती बाग वार्ड नंबर सात स्थित शिवाजी नगर का है, जहां नगर परिषद द्वारा लगाए गए डस्टबिन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया है. इस घटना के बाद स्थानीय मोहल्लेवासियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि शहर को साफ रखने के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. डस्टबिन उखाड़े जाने से अब कूड़ा-कचरा सड़क पर फैलने की आशंका बढ़ गयी है, जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को परेशानी होगी. स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि डस्टबिन को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. साथ ही, उखाड़े गए डस्टबिन को पुन: यथास्थान लगवाया जाए ताकि वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










