सत्य के मार्ग पर चल कर ही स्थापित की जा सकती है शांति व समरस्ता- साध्वी गंगेसा

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 7:42 PM

विज्ञापन

सत्य मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा सकती है.

विज्ञापन

दिघलबैंक. दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में प्रखंड के पलसा, सिंघिमारी में आयोजित श्री हरि कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. यह धार्मिक आयोजन 25 जनवरी से 2 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चल रहा है. कार्यक्रम में साध्वी गंगेसा भारती कथा वाचक के रूप में प्रवचन दे रही हैं. अपने प्रवचनों में वे मानव जीवन के आध्यात्मिक उद्देश्य, नैतिक आचरण, सद्भावना और आत्म-साक्षात्कार की महत्ता पर प्रकाश डाल रही हैं. उन्होंने कहा कि सत्य मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और समरसता स्थापित की जा सकती है. रविवार को आयोजित विशेष सत्र में दिघलबैंक पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह उपस्थित हुए और कथा श्रवण किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और संस्कार मजबूत होते हैं. आयोजन स्थल ग्राम पलसा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु प्रतिदिन भाग ले रहे हैं. आयोजन समिति ने बताया कि 2 फरवरी को भव्य समापन होगा, जिसमें विशेष सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन