काली मंदिर व जैन मंदिरों की चोरी की घटना का अब तक नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के उद्भेदन के मामले में पुलिस एक हाथ अब तक खाली है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के उद्भेदन के मामले में पुलिस एक हाथ अब तक खाली है. बताते चले गर के कलकतिया फॉर्म में स्थित काली मंदिर और जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करने में पुलिस महीनों बाद भी असफल साबित हुई है. हालांकि जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया. इनका मोबाइल भी खंगाला है. लेकिन कुछ ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. बताते चले की नगर में स्थित कलकत्ता फॉर्म में स्थित काली मंदिर में बीते 26 सितंबर 2023 को चोरों द्वारा माता के मंदिर पर चढ़ाए गए लाखों के आभूषण चोरी कर लिया गया था. वही 1 जून 2024 को नगर में स्थित जैन मंदिर में चोरों ने मूर्ति के साथ नगदी की भी चोरी कर ली गई थी. इस मामले में पुलिस ने काफी मेहनत तो की लेकिन अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली. बताते चले इसके पूर्व भी जैन मंदिर से मूर्तियों की चोरी की घटना हुई थी. इस अम्माले में पुलिस को सफलता मिली भी थी लेकिन इस मामले पुलिस के खाली हाथ आम लोगो को निराश कर रहा है .

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन