ePaper

नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: मुजाहिद

Updated at : 24 Oct 2024 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाये कार्यकर्ता: मुजाहिद

बहादुरगंज शहर के डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एकदिवसीय कार्यकर्ता समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

किशनगंज.बहादुरगंज शहर के डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एकदिवसीय कार्यकर्ता समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष हरिहर पासवान ने की एवं मंच संचालन नगर पार्षद सह जदयू अध्यक्ष बन्टी सिन्हा ने किया. बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े साथ ही नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं. बैठक को सम्बोधित करते हुए बहादुरगंज विधानसभा प्रभारी पवन मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दे ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज हो सके. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय फिरोज अंजुम व प्रो बुलंद अख्तर हाशमी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सिकंदर हयात शैली, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नूर इस्लाम नूरी, जिला उपाध्यक्ष विजय झा, जियाउर्रहमान, जिला महासचिव रियाज अहमद, नजीरूल इस्लाम, आई एच आरज़ू, जयनारायण सिन्हा, मुजफ्फर हुसैन, करण लाल गणेश, मुकेश सिन्हा, उमा प्रसाद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन