ePaper

जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Updated at : 23 Jan 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
जयंती पर याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती एवं संविधान गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पोठिया. पोठिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के निज आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती एवं संविधान गौरव दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर भाजपा नेता सह बीस सूत्री जिला सदस्य संजय उपाध्याय सहित लोगों ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया. श्री उपाध्याय ने नेताजी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महान योद्धा बताया आगे उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में एक प्रतिष्ठित कांस्य परिवार में जन्मे नेताजी ने देश को जय हिंद जैसा राष्ट्रीय नारा दिया उनके प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है इस मौके पर छतरगाच्छ मंडल अध्यक्ष शोभा रानी, मंडल अध्यक्षपहरकट्टा राहुल यादव पूर्व पोठिया प्रखंड अध्यक्ष भाजपा मनोज सिंह, सुपौल मुर्मू, जितेन सिंह विष्णु सिंह, रवि नंदन हसदा, रामशरण, रूपाली देवी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन