एनडीए संयोजक ने बुलाई घटक दलों की बैठक, अगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा
एनडीए संयोजक बुलंद अख्तर हाशमी के द्वारा घटक दल के अध्यक्षों के साथ खगड़ा परिषद में बैठक आयोजित की गयी.
किशनगंज.एनडीए संयोजक बुलंद अख्तर हाशमी के द्वारा घटक दल के अध्यक्षों के साथ खगड़ा परिषद में बैठक आयोजित की गयी. रविवार की देर शाम आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, आरएलजेपी जिलाध्यक्ष अत्ताउर रहमान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष आरएम मुख्तार के अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में एनडीए के सभी दलों के पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तर तक समन्वय बनाने एवं आगामी चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों को जिले से भारी मतों से जीतने के उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बैठक की जाएगी प्रत्येक माह विधानसभा स्तर की बैठक सुनिश्चित की जाएगी जिसमें विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी का एनडीए के सभी दलों के साथ समन्वय बैठक सरकार के विभिन्न योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है. जिला में बीससूत्री के गठन एवं उनके कार्यों की चर्चा के साथ प्रखंड स्तर तक जल्दी कमिटी गठित होगी एवं कई समिति में कार्यकर्ताओं का समन्वय होगा जिससे प्रशासनिक गतिविधि में कार्यकर्ता की सहभागिता बनी रहनी चाहिए बैठक में आगामी एक अक्टूबर को जिला पदाधिकारी की बैठक किशनगंज में आहूत होगी अक्टूबर माह में चारों विधानसभा में एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ संबंध में बैठक सुनिश्चित की जाएगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए