सांसद ने दूर संचार सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद सह दूरसंचार के टेलीफोन सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ मो जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के द्वारा की गई.

विज्ञापन

किशनगंज. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत अशोक सम्राट भवन में कांग्रेस सांसद सह दूरसंचार के टेलीफोन सलाहकार समिति के चेयरमैन डॉ मो जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में सभी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के द्वारा की गई. बैठक में दूरसंचार अभियंता प्रमोद कुमार एवं सहायक अभियंता अंज़ार आलम शामिल थे. बैठक में समिति के मनोनीत सदस्य मो अशद आलम, नफ़िश हैदर, संतोष कुमार चौधरी, साबिर आलम, वसी हसन, अक़बाल आसिफ़, मामनून सरकार उपस्थित थे. बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान साथ में किशनगंज कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू, युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष मो आजाद साहिल, कांग्रेस ज़िला उपाध्यक्ष सफ़ी अहमद, शमशीर अहमद दारा, सादाब आलम, सरफ़राज़ ख़ान,वसीम अख़्तर आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन