एसएसबी व गलगलिया पुलिस के बीच सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम को ले बैठक में हुई चर्चा
सीमांत क्षेत्र में अवैध गतिवधि, असामाजिक तत्वों, तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त करने की बातचीत की गई
गलगलिया . रविवार को गलगलिया थाना परिसर में थानाध्यक्ष व भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन नींबूगोरी बीओपी के निरीक्षक के बीच एक समन्वय समिति की बैठक की गई. गलगलिया थाना परिसर में की गई. बैठक की अध्यक्षता गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने की. इस दौरान मुख्य रूप से सीमांत क्षेत्र में अवैध गतिवधि, असामाजिक तत्वों, तस्करों, अवैध शराब कारोबारियों सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त करने की बातचीत की गई.जिसमें असामाजिक तत्वों, आपराधिक गतिविधियों, शराब कारोबारियों, व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन तलाशी अभियान सहित नों मैंस लैंड पर संयुक्त रूप से गश्त किया जाना आदि बातें गलगलिया थानाध्यक्ष ने बताई. सीमांत इलाकों में गलगलिया पुलिस व एसएसबी 41वीं बटालियन के जवान अपनी पैनी निगाह बनाई हुई है.वहीं बैठक में उपस्थित एसएसबी 41वीं बटालियन निंबुगुरी बीओपी निरीक्षक नीलमणि कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने सहित पुलिस व एसएसबी जवान संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करने की बात कही.बैठक में मुख्य रूप से एसएसबी 41वीं बटालियन निंबुगुरी बीओपी कमांडेंट नीलमणि कुमार , गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी एसआई भूषण झा,एएसआई विजय प्रताप यादव एएसआई, छविला हजारे, सहित एसएसबी के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए