किशनगंज की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में लहराया परचम
Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 11:52 PM
किशनगंज की श्रुति दास का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ था
-श्रुति का अनुशासन और खेल के प्रति लगन ही उसे इस मुकाम तक ले आई है- कविता जूलियाना किशनगंज किशनगंज की श्रुति दास का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हुआ था, जहां उन्होंने बिहार की अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया. शहर के बेथेल मिशन स्कूल की छात्रा श्रुति दास, पिता आलोक दास जो किशनगंज के रोलबाग क्षेत्र की निवासी है. श्रुति का चयन बिहार की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ था. उन्होंने मध्य प्रदेश के शिवपुरी और ग्वालियर में एक से छह जनवरी तक आयोजित नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया. श्रुति की इस उपलब्धि पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर किशनगंज स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पदाधिकारी विशाल राज के द्वारा श्रुति दास को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर सम्मानित किया. इस सफलता पर बेथेल मिशन स्कूल की प्रिंसिपल ए कविता जूलियाना ने श्रुति की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रुति का अनुशासन और खेल के प्रति लगन ही उसे इस मुकाम तक ले आई है. उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि स्कूल में बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से दी जाती है और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाता है. वहीं स्कूल के शिक्षकों दिगेन्द्र कुमार सिंह, विजेंद्र गुप्ता,निर्मल कुमार दास, शंकर मुखर्जी,फारूक आजम, मो इम्तियाज आलम, धुरुव सिंह,मारूफ़ अजहर, मो इम्तियाज ने भी सामूहिक रूप से श्रुति को बधाई देते हुए कहा कि वह खेल के साथ-साथ अनुशासन में भी अव्वल रही है. खेल शिक्षकों के अनुसार श्रुति का आत्मविश्वास और समर्पण ही उसे आज इस मुकाम पर ले आया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है. उन्होंने कहा कि श्रुति जैसी बेटियाँ जिले का नाम रोशन कर रही हैं. खेल के क्षेत्र में उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










