किडजी स्कूल के बच्चों ने वार्षिक समारोह में बिखेरी प्रतिभा की छटा
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन

किडजी स्कूल के बच्चों ने वार्षिक समारोह में बिखेरी प्रतिभा की छटा
विज्ञापन
ठाकुरगंज जैन धर्मशाला में आयोजित हुआ तीसरा वार्षिकोत्सव, जादूगर के कारनामों ने मोहा मन
ठाकुरगंज. स्थानीय जैन धर्मशाला में किडजी स्कूल का तीसरा वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. छोटे-छोटे बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया.दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का आगाज
समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद सुधांशु सितारा, कन्हैया लाल महतो एवं सुमन भारती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.जादू के शो ने बांधा समां
वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों के प्रदर्शन के साथ-साथ सिलीगुड़ी से आए जादूगर ने भी अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए, जिसका बच्चों व अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की निदेशक प्रिया कुमारी, सोनम भारती, प्राचार्या गुड़िया सेन सहित शिक्षिका कोनिका, मंदिरा, मुस्कान व सहयोगी मो असरारुल, संगीता, फूल मोहम्मद, निशा, तनुश्री व सोमा का सराहनीय योगदान रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










