दहेज की खातिर ससुराल वालों ने की बहू की हत्या, मृतिका के भाई ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के खर्रा बेलबाड़ी गांव में दहेज दानवों ने बहू की जान ले ली. घटना के बाद ससुराल पक्ष शव को छोड्कर फरार हो गये.

विज्ञापन

टेढ़ागाछ. टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के खर्रा बेलबाड़ी गांव में दहेज दानवों ने बहू की जान ले ली. घटना के बाद ससुराल पक्ष शव को छोड्कर फरार हो गये. इस घटना की जानकारी मृतिका की बड़े भाई ने स्थानीय थाने को दी. मिली जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड के बिशनपुर निवासी कंचन कुमार राम ने टेढ़ागाछ थाना में आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि मेरी छोटी बहन राखी कुमारी उम्र 24 वर्ष की शादी दो साल पूर्व टेढ़ागाछ के खर्रा बेलवाड़ी निवासी शशिभूषण राम साथ हुई थी. शादी के बाद से ही मेरी बहन का पति शशिभूषण राम एवं उनके परिवार के लोग तीन लाख रूपये नकद एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते आ रहे थे. दहेज नहीं देने पर लगातार उनकी बहन के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे. बीते 07-08की रात्रि में साजिश कर ससुराल पक्ष के पति शशिभूषण राम सहित परमेश्वर राम, उषा देवी, मूरती राम, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, चलितर राम, मिटतू राम, संदीप राम ने मिलकर मेरी बहन राखी कुमारी को बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से उन्हें इसकी सूचना मिली है. उन्होंने न्याय की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन