ईद उल अजहा पर अल्लाह की इबादत में उठे हाथ, अकीदत के साथ अदा हुई नमाज, मांगी अमन, चैन की दुआ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया. निर्धारित समय पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई.
विज्ञापन
खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
किशनगंज.त्याग और बलिदान का त्योहार ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया. निर्धारित समय पर ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई. शहर के लेकर ग्रामीणों इलाकों में नए परिधानों में मुस्लिम समुदाय के लोगों नमाज अदा कर खुदा से अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. शहर के अंजूमन इस्लामिया, खगड़ा, पुरानी खगड़ा, करबला में अकीदमंदों ने नमाज अदा की. सभी लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं.
एक-दूसरे को दी बकरीद की बधाई
इस दौरान सभी से अमन और भाईचारा कायम रखने की अपील की गई है. जरूरतमंदों का ख्याल रखा जाता है. नमाज के बाद पैगंबर हजरत इब्राहिम और पैगंबर हजरत इस्माइल की असीम कुर्बानी को याद करते हुए पशुओं की कुर्बानी दी गई. पैगंबर हजरत इब्राहिम एवं पैगंबर हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में यह पर्व मनाया जाता है.दिखी रौनक
बकरीद पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक दिखी. बच्चे, युवा और बड़े-बुजुर्ग नए परिधान पहनकर घर से निकले. लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बकरीद की बधाई दी. युवाओं में अत्याधिक उत्साह नजर आया. बच्चों और युवाओं ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया अपलोड किए.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन