उत्पाद विभाग ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों पर शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया गया
किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात विभिन्न चेक पोस्टों पर शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया गया. अभियान में 10 लोगों को पकड़ा गया. जिसमें 9 को शराब पीने के आरोप में और एक को शराब के साथ पकड़ा है. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में कार्रवाई में उत्पाद अवर निरीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार व जवान शामिल थे. सभी बंगाल से शराब पीकर व शराब लेकर आ थे. पकड़े गए लोगों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि शराब पीने व बेचने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




