आपसी विवाद में दंपत्ति ने फेंका एसीड, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कादोगांव में गुरुवार की शाम सात बजे पड़ोसी के साथ हुए विवाद ने ऐसा विभत्स रूप ले लिया,

विज्ञापन

-आरोपित दंपत्ति गिरफ्तार पौआखाली जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कादोगांव में गुरुवार की शाम सात बजे पड़ोसी के साथ हुए विवाद ने ऐसा विभत्स रूप ले लिया, जहां कि मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दंपति ने एसिड (तेजाब) से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि ठाकुरगंज प्रखंड के तातपौआ पंचायत स्थित वार्ड संख्या आठ के कादोगांव निवासी दीपक सिंह और उनकी पत्नी कौनी देवी का अपने ही पड़ोसी पिंकी दास के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. गुरुवार की शाम यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर दंपति ने कथित तौर पर पिंकी दास के पति कादोगांव निवासी भेलू दास (50) पुत्र सुशांत दास (24) एवम दो अन्य पड़ोसी मनोज ठाकुर (30) भोला सहनी (35) के ऊपर खौलते गरम पानी में एसिड डालकर उड़ेल दिया. जिस कारण चारों के हाथ-पांव, गर्दन, छाती बुरी तरह से झुलस गए हैं. जिन्हें पुलिस की सहायता से आनन-फानन में गुरुवार की शाम को ही ठाकुरगंज पीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. हालांकि इलाज के बाद सभी घायल अस्पताल से घर लौट आएं हैं. इस संबंध में पीएचसी ठाकुरगंज के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान ने घायलों के जख्म पर एसिड के अंश होने की पुष्टि की है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित दीपक सिंह और उनकी पत्नी कौनी देवी को हिरासत में ले लिया है. पीड़ित भेलु दास की पत्नी पिंकी दास के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मौके से एसिड वाले पात्र को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है जिसकी एफएसएल टीम जांच करेगी. मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं इस सनसनीखेज घटना के बाद कादोगांव बाजार और आसपास के इलाकों में इसकी पुरजोर निंदा हो रही है. स्थानीय लोगों ने इसे अमानवीय और क्रूरतम घटना बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन