ePaper

तालाब में डूबे तीनों बच्चे के परिजनों को डीएम ने दिया चार लाख का चेक

Updated at : 08 Aug 2024 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
तालाब में डूबे तीनों बच्चे के परिजनों को डीएम ने दिया चार लाख का चेक

ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के कुर्लीकोर्ट थाने के सामने स्थित तालाब में तीन बच्चों के डूबने की घटना के पश्चात प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये आपदा विभाग से अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.जिलाधिकारी तुषार सिंगला के निर्देश पर 4 अग्रस्त को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के कुर्लीकोर्ट थाने के सामने स्थित तालाब में तीन बच्चों के डूबने की घटना के पश्चात प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रूपये आपदा विभाग से अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गयी. इस हादसे में आयशा (10 वर्ष), सायना (13 वर्ष) और मोहम्मद फिरदौस (9 वर्ष) की पोखर में डूबने से मृत्य हो गयी थी। डूबने के पश्चात त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था लेकिन तीनों बच्चों का शव अगले दिन बरामद हुआ. आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा ऐसे मामलों में प्रति मृतक 4 लाख की राशि देने का प्रावधान है। इसके आलोक में गुरूवार जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपये की राशि कार्यालय कक्ष में दी गयी.जिलाधिकारी ने इस मौके पर मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि भविष्य में इस प्रकार की घटना न घटे इसका पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहा है. इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार, आपदा प्रभारी आदित्य कुमार सिंह एवं सीओ ठाकुरगंज सुचिता कुमारी ने अपने हाथों से आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि 4 लाख का चेक प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन