मवि चेंगमारी में बाल संसद व मीना मंच गठित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 10:30 PM
ठाकुरगंज मध्य विद्यालय चेंगमारी में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन शनिवार को किया गया .
ठाकुरगंज(किशनगंज)। ठाकुरगंज मध्य विद्यालय चेंगमारी में बाल संसद एवं मीना मंच का गठन शनिवार को किया गया . मौके पर बाल संसद एवं मीना मंच के गठन के बाद प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सभी बच्चों को शपथ भी दिलायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कमल कुंडू ने की. इस दौरान मौके पर प्रधानाध्यापक कमल कुंडू के द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल सांसद एवं मीना मंच गठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि बाल संसद के सदस्यों की संख्या 12 है जिसमें चार बालक व आठ बालिका एवं मीना मंच में सदस्यों की संख्या 14 गठित हुई है. जिसमें चार बालक 10 बालिका का गठन किया गया. मौके पर सहायक शिक्षक अब्दुस सलाम, राम कुमार भारती, अवनीश कुमार मिश्र, रेणु देवी,पुष्पा कुमारी आदि मोजूद रहे इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्य महावीर पारेख ने बच्चों के बीच बिस्किट पैकेट का वितरण किया.
संस्कार केंद्र में किया गया योगाभ्यास
किशनगंज.टाइड ट्रस्ट के ट्यूशन सेंटर में शनिवार को संस्कार केंद्र चलाया गया. इसमें योगाभ्यास, खेलकूद, अन्य हिंदू संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाता है. उक्त आशय की जानकारी टाईड संस्था के अभिनव मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड के गोरियाहाट में चलाए गए संस्कार केंद्र में बच्चों को योगाभ्यास भी कराया गया. वहीं ठाकुरगंज प्रखंड के गिल्हाबारी मालिनगांव पंचायत में संस्कार केंद्र में बच्चों के बीच चित्रकला की प्रतियोगिता अयोजित की गयी.कूषक सम्मानित
गलगलिया.रीगल रिसोर्च लिमिटेड के प्रांगण में किसान सम्मान समारोह का अयोजन किया गया. मक्का किसानों के सहयोग से कंपनी के उत्पादन में इजाफा हो रहा है. किसानों को हर संभव कंपनी मदद कर रही है और आगे भी बेहतर करेगी.ये बातें कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कही. कंपनी के एमडी ने टॉप टेन किसानों को सम्मानित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










