इनसाइड पब्लिक स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम के आयोजन में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

प्रिंसिपल फैज अहमद ने विद्यालय के अनुभव व विद्यालय की सफलता पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

किशनगंज. रूईधासा स्थित इनसाइड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक फजल अहमद , प्रिंसिपल फैज अहमद, अतिथि ज्योति कुमार सोनू, उमेश ओझा, रमाकांत सिंह ने कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया. साथ ही विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय जुलकर नयन को याद किया गया. इस अवसर पर निदेशक फजल अहमद ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता है. शिक्षा हासिल कर समाज देश व दुनिया में बेहतर मुकाम हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. प्रिंसिपल फैज अहमद ने विद्यालय के अनुभव व विद्यालय की सफलता पर प्रकाश डाला. उन्होंने वर्तमान के कार्य और भविष्य के उज्ज्वल प्रगति की भी सराहना की. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें स्कूल के छात्र व छात्राओं ने आलिया, स्वधा ओझा, विद्या, सुहानी आदि ने एक से बढ़कर एक संगीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम की शुरुआत देश भक्ति गीत से की गई. कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल के छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन