लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को दिया गया द्वितीय किस्त की राशि का चेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Dec 2024 8:50 PM
जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अन्तर्गत चयनित लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख एवं तृतीय किस्त के रूप में दो से ढाई लाख रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया.
बिहार लघु उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अन्तर्गत चयनित लाभुकों को द्वितीय किस्त एवं तृतीय किस्त की स्वीकृति पत्र का वितरण संपन्न किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अन्तर्गत चयनित लाभुकों को द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख एवं तृतीय किस्त के रूप में दो से ढाई लाख रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया. इस दौरान सदर विधायक इजहारुल हुसैन मौजूद थे. यह कार्यक्रम एक राज्यव्यापी कार्यक्रम है. मुख्य कार्यक्रम माननीय उद्योग मंत्री, बिहार सरकार पटना की अध्यक्षता में अनन्या भवन पटना में आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में किशनगंज जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार लघु उद्यमी योजना के अन्तर्गत 13 लाभुकों को एक-एक लाख की राशि की स्वीकृति पत्र द्वितीय किस्त के रूप में दी गई. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत दो लाभुकों को 2.2 लाख एवं एक लाभुकों को 2.25 लाख की स्वीकृति तृतीय किस्त के रूप में दी गई. इस मौके पर माननीय विधायक इसरारुल हक, किशनगंज, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन श्री अनिल कुमार रत्न, परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र किशनगंज के द्वारा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










