पौआखाली में मवेशी चोरी कर अवैध वध, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Published by : AWADHESH KUMAR Updated At : 15 Feb 2026 7:42 PM

विज्ञापन

पौआखाली में मवेशी चोरी कर अवैध वध, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी शिकायत, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से गुहार

पौआखाली. क्षेत्र में मवेशी चोरी व उनके अवैध वध की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है. ताजा मामला पौआखाली थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पालतू मवेशी की चोरी के बाद उसे अवैध बूचड़खाने में काट दिए जाने का संगीन मामला प्रकाश में आया है. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है.

अवैध बूचड़खाने में मवेशी काटने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने शनिवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने उसके पालतू मवेशी की चोरी की व साक्ष्यों को मिटाने के उद्देश्य से उसे अवैध बूचड़खाने में ले जाकर काट दिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाकों में तनाव व आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने इस तरह की घटनाओं पर अविलंब लगाम लगाने की मांग की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गयी है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है. इस अवैध धंधे में संलिप्त दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. मवेशी चोरी की बढ़ती वारदातों से पशुपालक डरे हुए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय गश्ती बढ़ायी जाए व अवैध वध केंद्रों पर छापेमारी कर उन्हें पूरी तरह बंद कराया जाए, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द व सामाजिक शांति बनी रहे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन