तीन दिनों तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतिम दिन मुख्य बाजार कसेरापट्टी से तेघरिया तक चला बुल्डोजर
शहर नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. तीसरे दिनशुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार, कसेरापट्टी रोड होते हुए तेघरिया तक बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को हटाया गया.
किशनगंज. तीन दिनों से लगातार शहर नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. तीसरे दिनशुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार, कसेरापट्टी रोड होते हुए तेघरिया तक बुलडोजर चला कर अतिक्रमण को हटाया गया. गौरतलब है कि सड़क पर बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे देखते हुए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती के साथ अवैध कब्जा धारियों पर प्रशासनिक डंडा चला है. जेसीबी मशीन से सड़क के दोनों किनारे स्थित अतिक्रमण को इस दौरान हटाया गया और सख्त हिदायत दी गयी कि पुन अतिक्रमण नहीं करें अन्यथा विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब हो कि समय समय पर नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है लेकिन देखा जाता है की कुछ दिनों के बाद ही पुनः स्थिति जस की तस बन जाती है. सरकारी जमीन को अवैध कब्जा धारियों से मुक्त करवाया गया. मालूम हो कि माईकिंग के माध्यम से अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण खाली करने की अपील भी की जा रही थी. साथ ही बुधवार से लगातार तीन दिनों तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया. अभियान कई चरणों में शहर के अलग- अलग इलाकों में चलेगा. इस मौके पर नप के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अजीत कुमार, सतेंद्र कुमार सहाय, नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, संजीव कुमार, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए