ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Aug 2024 8:12 PM

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा के निमित ठाकुरगंज भाजपा के द्वारा मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह,ग्रामीण अध्यक्ष धर्म लाल सिंह ने किया .

विज्ञापन

ठाकुरगंज. स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रम हर घर तिरंगा के निमित ठाकुरगंज भाजपा के द्वारा मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह,ग्रामीण अध्यक्ष धर्म लाल सिंह ने किया . तिरंगा यात्रा ठाकुरगंज नगर अन्तर्गत भातढाला चौक से प्रारम्भ हुई जो जुबली चौक रेल गेट बस स्टैंड मैंने रोड मस्तान चौक डाकघर रोड सोनार पट्टी होते हुए नेताजी मार्केट में समापन हुई. यात्रा के निमित भाजपा नेताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार हाथो में तिरंगा लेकर वन्देमातरम भारत माता की जय अमर शहीदों अमर रहें के जोरदार नारे लगाए. कार्यक्रम अन्तर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस व स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, लोजपा नेता किशन बाबू पासवान, भाजपा वरिष्ठ नेता अरुण सिंह, भाजपा खेल प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिन्हा, नगर निकाय जिला संयोजक सह पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, नगर महामंत्री सह पार्षद देवाशीष विश्वास़़, गणेश सिन्हा, सन्नी झा, बाशु सिंह, पार्षद प्रतिनिधि मनोज चौधरी, नगर उपाध्यक्ष अजय राय, शम्भू राय, सजन कुमार, मंत्री संजीव साह, गोपेश यादव, युवा नेता चंद्रकांत गौतम, राहुल पासवान, रूपक कर्मकार, नरेश शर्मा, अधिवक्ता आनंद गोस्वामी, बसंत पंडित, संतोष गिरी सहित दर्जनों नगर ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन