भाजपाईयों ने सुना पीएम के मन की बात

Updated:
विज्ञापन
भाजपाईयों ने सुना पीएम के मन की बात

भाजपाईयों ने सुना पीएम के मन की बात

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 130वां एपिसोड सुना. भाजपा नेता सह जिला 20 सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय के आवास पर सामुहिक रूप से उक्त कार्यक्रम को सुना गया. उपस्थित लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को प्रेरणादायी व मार्गदर्शक बताया. भाजपा नेता संजय उपाध्याय ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को जोड़ता है. भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सपना देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, रेखा देवी, चंद्रदेव दास, टेनु सिंह, सुशील कुमार, पिंटू साहा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन