समुदाय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो सुनिश्चित: सीएस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 8:14 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिविल सर्जन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टीकाकरण और संचारी रोग प्रबंधन पर विशेष जोर

गैर-संचारी रोगों के उपचार के लिए टेलीमेडिसिन और सी-बैक फॉर्म की नियमितता पर बल किशनगंज.स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति प्रांगण में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी), टीकाकरण, संचारी और गैर-संचारी रोग प्रबंधन सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.बैठक में एनसीडीओ डॉ उर्मिला कुमारी, सीडीओ डॉ मंजर आलम, डीआईओ डॉ देवेंद्र कुमार,डीपीएम डॉ मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

सभी कार्यक्रमों पर व्यापक समीक्षा और निर्देश

सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक पंचायत और प्रखंड स्तर पर संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए. उन्होंने कहा कि समुदाय स्तर पर स्थानीय लोगों को ओपीडी, जांच और दवा जैसी सभी सुविधाएं उनके नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निःशुल्क और सुगम रूप से उपलब्ध होनी चाहिए.सिविल सर्जन ने कहा कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्राथमिकता दी जाए और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए. साथ ही, संचारी रोगों जैसे टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया और कालाजार के प्रबंधन के लिए आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने गृह प्रसव मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में भी तेजी लाने का निर्देश दिया.

नियमित टीकाकरण 100 प्रतिशत सुनिश्चित करें: डा देवेंद्र

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने कहा कि नियमित टीकाकरण अभियान को 100 प्रतिशत तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों को समय पर टीकाकरण रिपोर्ट जमा करने और क्षेत्र में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि टीकाकरण की सटीकता और नियमितता के लिए माइक्रोप्लान का पालन करना आवश्यक है.

संचारी रोगों पर फोकस: सीडीओ का निर्देश

सीडीओ डॉ मंजर आलम ने संचारी रोगों जैसे टीबी, फाइलेरिया, मलेरिया और कालाजार के उन्मूलन के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम कर्मियों को इन रोगों से संबंधित हर जानकारी प्रदान कराई जाए ताकि वे घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर सकें.

टेलीमेडिसिन सेवाओं को करें प्रभावी

बैठक में टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से वरीय चिकित्सकों से परामर्श दिलाने के निर्देश भी दिया. सिविल सर्जन ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर हर महीने स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाए, जहां लोग जांच, परामर्श और दवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकें.

सभी सेवाओं की नियमित निगरानी और मूल्यांकन अनिवार्य

समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की साप्ताहिक और अर्धमासिक समीक्षा की जाए. जहां भी कमियां पाई जाएं, उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन