मिड डे मिल में गड़बड़ी करने वाली संस्था पर हो कार्रवाई: इमाम अली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 7:57 PM
कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने जिले में मिड डे मील आपूर्ति करने वाली संस्था जन चेतना जागृति शैक्षणिक मंच पर सवाल खड़े किए है. मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष इमाम अली ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संस्था लगातार संदेह के घेरे में है.
किशनगंज.कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने जिले में मिड डे मील आपूर्ति करने वाली संस्था जन चेतना जागृति शैक्षणिक मंच पर सवाल खड़े किए है. मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष इमाम अली ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संस्था लगातार संदेह के घेरे में है. पिछले कुछ माह में दर्जनों स्कूलों में घटिया मिड डे मिल सप्लाई करने की शिकायतें मिलती रही है. जिला प्रशासन जांच कर संस्था पर तो कार्रवाही करें ही. साथ ही संबंधित जो भी पदाधिकारी शिकायतों की अनसुनी करते रहे है उनकी भी जवाबदेही तय कर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मिड डे मील आपूर्ति करने वाली संस्था जन चेतना जागृति शैक्षणिक मंच के खाने को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही है. लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि मरुआ टोली स्कूल मामले को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सभी मामलों में विफल साबित हो रही है. भ्रष्टाचार पर विराम लगना ही चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










