सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टला

Published at :27 Mar 2016 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टला

किशनगंज : शहर के तेघरिया में सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा होते होते बच गया. तेघरिया निवासी राज कुमार के घर पर रह रहे किरायेदार की पत्नी ने जैसे ही खाना पकाने के लिए गैस ऑन कर माचिस की तिली जलायी वैसे ही रेगुलेटर के पास से गैस लीक होने के कारण उसमें […]

विज्ञापन

किशनगंज : शहर के तेघरिया में सिलिंडर में आग लगने से बड़ा हादसा होते होते बच गया. तेघरिया निवासी राज कुमार के घर पर रह रहे किरायेदार की पत्नी ने जैसे ही खाना पकाने के लिए गैस ऑन कर माचिस की तिली जलायी वैसे ही रेगुलेटर के पास से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गयी. गैस का रिसाव तीव्र होने के कारण आग की लपटे दूर तक जाने लगी तभी सभी लोग घर छोड़ कर निकल गये.

लोगों को जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही सभी घर की ओर दौड़ पड़े और बगल में ही बालू मिल जाने से सभी ने सिलिंडर को बालू से ढक कर आग पर काबू पा लिया. पर तब तक देर हो चुकी थी. घर में आग फैल चुकी थी जिसके कारण लगभग सभी चीज जल कर खाक हो चुकी थी. जिसमें मकान मालिक का भी कुछ सामान जल चुका था. लोगों की मदद से आग बुझाया गया जिसमें एक व्यक्ति राजेश कुमार सोनार जिसके सर पर बाल तक गया. आग बुझाने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची जो बुझे हुए आग के घरों को ठंढक दे रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन