स्कूल प्रबंधन ने नहीं ली सबक

किशनगंज : भीषण सड़क हादसे में सेंट जेविर्यस स्कूल के छह बच्चों की मौत के बावजूद स्कूल प्रशासन, जिला प्रशासन और अभिभावक किसी ने सबक नहीं लिया है. खास कर वह स्कूल जिसके बच्चे 15 दिन पूर्व ही हादसों का शिकार हुए हो उसके द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही हो इससे अधिक असंवेदनशीलता […]
किशनगंज : भीषण सड़क हादसे में सेंट जेविर्यस स्कूल के छह बच्चों की मौत के बावजूद स्कूल प्रशासन, जिला प्रशासन और अभिभावक किसी ने सबक नहीं लिया है. खास कर वह स्कूल जिसके बच्चे 15 दिन पूर्व ही हादसों का शिकार हुए हो उसके द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही हो इससे अधिक असंवेदनशीलता हो नहीं सकती. शनिवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के बसों में सीट से अधिक भेड़ बकरी के तरह बच्चे लदे थे.
सीट बेल्ट तो दूर की बात है. कई बच्चे बच्चियां खड़ी थी तो कई बस के बोनट व चालक के आस पास किसी तरह से बैठे हुए थे. मालूम हो विगत तीन दिसंबर को स्कूल से घर जाते वक्त सेंट जेवियर्स स्कूल के बच्चों से भरा बोलेरो एनएच 31 पर पश्चिम बंगाल में एनएच पर ट्रक से टकरा गयी थी,
जिसमें पांच बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी एक बच्चा स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया था, जबकि 7 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घायल बच्चों का इलाज सिलीगुड़ी में निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जिससे कई बच्चे अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










