उत्पाद विभाग ने 55. 770 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, दो गिरफ्तार
किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रही है.
किशनगंज.किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रही है. वही उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिले के गलगलिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक शंभू कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक अमर प्रसाद अपने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक बस से 55.770 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर का नाम विकास कुमार साह और गोलू कुमार साह मुजफ्फरपुर जिला निवासी है. उत्पाद विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों तस्कर का मध् निषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए