गुरूनाम दास की 490 वीं जयंती मनायी गयी
शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में सिख धर्म के गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी.
किशनगंज.शहर के महावीर मार्ग स्थित गुरूद्वारा में सिख धर्म के गुरु रामदास जी की 490वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गयी. इस अवसर पर गुरूद्वारा में भजन कीर्तन के पश्चात अरदास किया गया और उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. बीते एक माह से पाठ किया जा रहा था. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी किशनगंज के सचिव सूरज ���िंह, मीडिया प्रभारी गगनदीप सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, अजीत सिंह बावेजा, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, निशान सिंह बावेजा, बलदेव सिंह बंटी सहित सैंकड़ों महिला श्रद्धालु मौजूद थीं.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए