डीपीएस शतरंज में 250 खिलाड़ियों ने लिया भाग
जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स के सहयोग से हलीम चौक, पुराना खगड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के द्वारा अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
किशनगंज.जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में चेस क्रॉप्स के सहयोग से हलीम चौक, पुराना खगड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के द्वारा अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच गुरुवार को एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक जनाब आसिफ इकबाल एवं प्राचार्या फरहीन इकबाल ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि छात्र-छात्राओं के अपनी पढ़ाई के अतिरिक्त शतरंज सहित कई अन्य प्रकार के गतिविधियों में संलिप्त रहने से उनका सर्वांगीण विकास संभव है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए