चेस क्रॉप्स शतरंज में 21 विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

Updated at : 15 Sep 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
चेस क्रॉप्स शतरंज में 21 विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

व्यायामशाला, खगड़ा में एक जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज राजस्थान मार्बल्स के सौजन्य से जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा अपने प्रशिक्षुओं के बीच रविवार को खेल भवन सह व्यायामशाला, खगड़ा में एक जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कुल 21 शीर्ष विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा शेष को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गय. कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान राजस्थान मार्बल्स की ओर से संघ के वरीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए के शतरंज खेलना एक अच्छा संस्कार है. संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा चेस क्रॉप्स के कमल कर्मकार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में उपस्थित 43 खिलाड़ियों को कुल 7 विभागों में विभाजित कर इस प्रतियोगिता को संपन्न किया गया. अपने-अपने विभागों में सार्थक आनंद, सुरोनोय दास, रित्विक मजूमदार, आयुष कुमार एवं अन्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. आदर्श भास्कर, हार्दिक प्रकाश, पलचीन जैन, ऋषभ आनंद एवं अन्य द्वितीय स्थानों पर रहे. जबकि अमैरा रहमान, अंश कुमार साहा, विवान दे,तनय अग्रवाल एवं अन्य को तीसरे स्थानों पर संतोष करना पड़ा. इन विजेताओं को मुख्य रूप से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जैन ने ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया. इनके अलावे शेष प्रतिभागियों में आरव,आद्विक,अनंत, अनिमेष, अपर्णा ,अरहान ,अयंतिका ,आयुष, ब्रिजराज , देव दे,फैजा, हिमांश,जयश्री , जयब्रतो, कौशिक, काव्या, केशव ,कुंज, नैतिक, नितिन, प्रतीक ,रणवीर ,रौनक, रूही, श्रेयांश, शिवप्रिय, सृष्टि, श्रीजय, स्वर्णदीप एवं युवराज को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. व्यवस्था संभालने में संघ के संयुक्त सचिव सुधांशु सरकार,रोहन कुमार एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर संघ के उपाध्यक्ष बासुकी नाथ गुप्ता , अभिभावकगण यथा मयंक प्रकाश, रनोजीत मजूमदार, मनोज दास, गौरव प्रमाणिक, सेवानिवृत्त जल सैनिक मोहम्मद अकरम, श्रीमती पिंकी भास्कर, श्रीमती मोनिका राय दे सरकार, श्रीमती हादिया रहमान, श्रीमती सुमित्रा बर्मन, एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन