नुक्कड़-नाटक के जरिये जल जीवन हरियाली योजना के प्रति किया जागरूक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 6:42 AM
विज्ञापन
पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पौआखाली के विद्यालय परिसर में शनिवार को जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध, बाल विवाह एवं दहेज उन्मुलन को लेकर 19 जनवरी 2020 को राज्यव्यापी मानव श्रृखंला के निर्माण हेतु नुक्कड़ नाटक,अभियान गीत,प्रोजेक्टर के माध्यम से विषय से संबंधित फिल्म प्रदर्शन किया गया . जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल […]
विज्ञापन
पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पौआखाली के विद्यालय परिसर में शनिवार को जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध, बाल विवाह एवं दहेज उन्मुलन को लेकर 19 जनवरी 2020 को राज्यव्यापी मानव श्रृखंला के निर्माण हेतु नुक्कड़ नाटक,अभियान गीत,प्रोजेक्टर के माध्यम से विषय से संबंधित फिल्म प्रदर्शन किया गया .
जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक में जिला से आए हुए कर्मियों ने नाटक द्वारा बच्चों को दिखाया कि मद्यपान व दहेज प्रथा कितना बुरा होता है.
इससे समाज में कितनी बुराइयां फ़ैलती है.वीडियो द्वारा भी अनेक लघु फ़िल्म जल जीवन हरियाली व मदिरा पान को लेकर दिखाया गया. विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस जल-जीवन हरियाली अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता शुरू कर दी गई है. इस सरकारी योजना में सरकार पांच मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है.
जैसे की तालाबों, आहर-पाइन की उड़ाही, पौधे लगाना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जहां सूखा पड़ता है. वहां पर नदियों का पानी पहुंचाना. इस मिशन के तहत लोगो की जागरूकता के लिए 19 जनवरी को मानव श्रृखंला का निर्माण करना है इन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरोध कुमार सिन्हा, संतोष कुमार सिन्हा, मो कमरुजम्मा, बिनोद कुमार राय, संजीव देवनाथ, संजीव भौमिक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










