बैठक ने की शांति समिति की बैठक, कहा - सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें बकरीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2019 7:40 AM
पौआखाली : बुधवार के दिन बकरीद पर्व में विधि व्यवस्था को लेकर एसएचओ इकबाल अहमद खां की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.जिसमें थाना क्षेत्र के दर्जनों नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए एसएचओ इकबाल, अहमद खां ने अपील करते हुए कहा है कि पर्व त्योहार इंसान के […]
पौआखाली : बुधवार के दिन बकरीद पर्व में विधि व्यवस्था को लेकर एसएचओ इकबाल अहमद खां की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.जिसमें थाना क्षेत्र के दर्जनों नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए. बैठक को संबोधित करते हुए एसएचओ इकबाल, अहमद खां ने अपील करते हुए कहा है कि पर्व त्योहार इंसान के जिंदगी में उमंग व खुशियां लेकर आती है, इसलिए पर्व को पूरे उत्साह के साथ जरूर मनाएं, लेकिन पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में.
उन्होंने कहा कि पर्व त्योहार में हिंसा या किसी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसी बात विधि व्यवस्था को चुनौती देने वाली बात मानी जायेगी. जिसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी. एसएचओ ने कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों को इधर उधर खुले स्थान में न फेंककर बल्कि जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ देने का आग्रह किया ताकि कोई जानवर या पक्षी उन अवशेषों को जहां तहां न गिरा दें जिससे कि एक विवादित मुद्दा न खड़ा होने पाये.
उन्होंने पर्व के दौरान क्षेत्र में अमन शांति का वातावरण बना रहे इसके लिए भी जनप्रतिनिधियों से सजग और सतर्क रहकर पर्व को संपन्न कराने की अपील की है साथ ही सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की भी हिदायत दी है. उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिया है कि विधि व्यवस्था बनाये रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










