टास्क फोर्स की बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिये कई निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 6:26 AM
विज्ञापन
किशनगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित आपदा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. जिला पदाधिकारी ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नाव के निबंधन को लेकर आपदा प्रभारी से समीक्षोपरांत निर्देश दिया कि सभी नावों के निबंधन की समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. […]
विज्ञापन
किशनगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित आपदा टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. जिला पदाधिकारी ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नाव के निबंधन को लेकर आपदा प्रभारी से समीक्षोपरांत निर्देश दिया कि सभी नावों के निबंधन की समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं.
क्षतिग्रस्त नावों की सूची अंचल से प्राप्त कर रिपोर्ट अपडेट करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी ने दिया. नावों की मरम्मत के संबंध में आपदा प्रभारी ने बताया कि सभी नावों की मरम्मत की जा चुकी है.
जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिस भी क्षेत्र में बांस की चचरी के पुल पार करने में पैसे की वसूली की जा रही है. वहां कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग-1 के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सभी जगहों पर कटे हुए रोड पर आवागमन बहाल करा दिया गया है.
सुहिया और निशन्द्रा में कार्य प्रगति पर है, कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जायेगा. ग्रामीण कार्य विभाग 2 के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उनके क्षेत्रान्तर्गत सभी जगहों पर सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है. जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी रोड कटिंग का कार्य बचा हुआ है वहां की लिस्ट भेजे़ ताकि वहां का कार्य भी कराया जा सके.
कार्यपालक अभियंता पीएचइडी ने बताया कि अभी 110 चापाकल उपलब्ध है. जिसे वांछित स्थलों पर लगाने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कार्यपालक अभियंता विद्युत का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश विशेष कार्य पदाधिकारी को दिया गया.
जिला पदाधिकारी ने बाढ़ आपदा के समय चलने वाले कम्युनिटी रसोई एवं शिविर को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालयों में जहां समुदायिक रसोई चलाये जाने हेतु चिह्नित है, वहां अनाज की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जाये तथा उनके विस्तृत रिकॉर्ड रखने का निर्देश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया.
जिला पदाधिकारी द्वारा जिलान्तर्गत सभी गर्भवती महिलाओं की सूची अंचलवार तैयार करने का निदेश अंचल अधिकारियों के माध्यम से आपदा प्रभारी को दिया गया और कंट्रोल रूम से उन महिलाओं को फोन कर जानकारी देने को कहा गया कि आपदा के समय वे महिलाएं जिला के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06456-225152 पर संपर्क करे ताकि ससमय उनकी मदद की जा सके.
साथ ही समग्र विकास के काम के रथ को भी जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं सहायक समाहर्ता के द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह रथ सात दिनों तक जिलान्तर्गत सभी प्रखंडों में भ्रमण कर एलइडी के माध्यम से सरकार के समग्र विकास, शौचालय, हर घर नल का जल, जल संरक्षण इत्यादि का प्रचार-प्रसार करेंगें ताकि आम जनता को इनकी जानकारी प्राप्त हो सकें.
बैठक में डीडीसी यशपाल मीणा, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-1 अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल-2, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल किशनगंज, बाढ़ नियंत्रण सहित सभी अंचलों के अंचल पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










