गम्हरिया में चार दिन बाद शुरू हुई ओपीडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के साथ मारपीट को लेकर बीएससी के डॉक्टर सहित सभी कर्मी पिछले चार दिनों से ओपीडी कार्ड बंद कर दिये थे. जिसके चलते आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन सोमवार से सिविल सर्जन के आदेश पर ओपीडी सेवा शुरू किया गया. जानकारी […]
विज्ञापन
गम्हरिया : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के साथ मारपीट को लेकर बीएससी के डॉक्टर सहित सभी कर्मी पिछले चार दिनों से ओपीडी कार्ड बंद कर दिये थे. जिसके चलते आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन सोमवार से सिविल सर्जन के आदेश पर ओपीडी सेवा शुरू किया गया.
जानकारी के अनुसार पीएससी में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर डीएन चौधरी बताया की मरीजों के परिजनों ने डॉक्टर एएनएम, एंबुलेंस कर्मी के साथ बुधवार और गुरुवार को मारपीट किया गया था.
इसको लेकर सभी कर्मी ओपीडी सेवा बंद कर दिया था. डॉक्टरों का कहना है कि हम यहां इलाज करने आए हैं. यहां सुरक्षित नहीं है बल्कि भय में इलाज करते हैं. इसको लेकर हमने जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को लिखित आवेदन दिया कि सभी डॉक्टरों के सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रदान करें. जिससे कोई भी बड़ी घटना डॉक्टर के साथ ना हो.
ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद मरीजों को राहत मिली. सोमवार को ओपीडी सेवा शुरू होने पर लगभग ढाई सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे. लोगों में उत्सुकता दिखा. लोगों ने बताया कि ओपीडी सेवा बंद होने से चार दिनों से वापस जाना पड़ता था. जिसके चलते समस्या उत्पन्न होती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










