मिड डे मिल योजना के भोजन दर में 15 पैसे की बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : मिड डे योजना के भोजन दर में लगभग 20 पैसे की बढ़ोतरी की गयी है. कक्षा एक से पांच तक बच्चे के लिए 4.35 की जगह 4.48 रुपए दिये जाएंगे़ कक्षा 6 से आठ तक के बच्चों के लिए 6.51 की जगह 6.71 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. मिड डे मिल की […]

विज्ञापन

किशनगंज : मिड डे योजना के भोजन दर में लगभग 20 पैसे की बढ़ोतरी की गयी है. कक्षा एक से पांच तक बच्चे के लिए 4.35 की जगह 4.48 रुपए दिये जाएंगे़ कक्षा 6 से आठ तक के बच्चों के लिए 6.51 की जगह 6.71 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है. मिड डे मिल की संशोधित दर 1 अप्रैल 2019 से ही मिलेगा. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अपर सचिव राजीव कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन को पत्र भेज दिया ह़ै

आपके शहर में

विज्ञापन
बढ़ोतरी 2019-20 के लिए है
संशोधित दर में 3.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. मिड डे मिल योजना में केंद्र सरकार 60 और राज्य सरकार 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करती है. यानी प्राइमरी बच्चों के लिए प्रति दिन एक बच्चे पर केंद्र सरकार 2.69 रुपए और राज्य सरकार 1.79 रुपए देगी. 6 से 8 तक के बच्चे के लिए केंद्र सरकार 4.03 रुपये और राज्य सरकार 2.68 रुपए देगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन