हिरण की सींग के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पाठामारी : एसएसबी 19वीं बटालियन द्वारा मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज क्लब फील्ड के नजदीक पूर्व से घात लगाये जवानों ने एक तस्कर को एक किलो 800 सौ ग्राम वजन के हिरण के सींग के साथ धर दबोचा. मामले के संदर्भ में डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

पाठामारी : एसएसबी 19वीं बटालियन द्वारा मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुरगंज क्लब फील्ड के नजदीक पूर्व से घात लगाये जवानों ने एक तस्कर को एक किलो 800 सौ ग्राम वजन के हिरण के सींग के साथ धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन
मामले के संदर्भ में डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. जिसमे जवानों ने तस्करी कर लाये जा रहे हिरण के सींग के साथ तस्कर सदरुल आलम, उम्र 24 पिता दिल मोहम्मद, राजगढ़ जिला झापा, नेपाल को हौंडा शाइन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है़
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के ऊपर पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी लगातार पैनी निगाह बनाये तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन चला कर तस्करों के नापाक मंसूबे को विफल कर रही है़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन