सौतेली मां की प्रताड़ना से भागा सन्नी परिजनों के हवाले

किशनगंज : सौतेली मां की प्रताड़ना के कारण दो वर्ष पूर्व घर से भागे 14 वर्षीय सन्नी कुमार शर्मा को जिला बाल कल्याण समिति के सहयोग से मुर्शिदाबाद से लाया गया़ शुक्रवार को सन्नी कुमार जिला बाल कल्याण समिति ने उसके पिता को सौंप दिया़ इस संबंध में जिला सामाजिक सुरक्षा निदेशक प्यारे मांझी ने […]
किशनगंज : सौतेली मां की प्रताड़ना के कारण दो वर्ष पूर्व घर से भागे 14 वर्षीय सन्नी कुमार शर्मा को जिला बाल कल्याण समिति के सहयोग से मुर्शिदाबाद से लाया गया़ शुक्रवार को सन्नी कुमार जिला बाल कल्याण समिति ने उसके पिता को सौंप दिया़ इस संबंध में जिला सामाजिक सुरक्षा निदेशक प्यारे मांझी ने बताया कि बरामद बालक स्थानीय खानकाह निवासी जीवछ शर्मा का पुत्र है़ जीवछ शर्मा की पहली पत्नी के देहांत के बाद जीवछ शर्मा ने दूसरी शादी कर ली़ जीवछ शर्मा का पहली पत्नी से एक बेटी एवं एक बेटा है़ शादी के बाद से ही सन्नी की सौतेली मां सन्नी और उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगी़ अपनी सौतेली मां से तंग आकर एक दिन दोनों भाई बहन घर से फरार हो गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










