बारो सलेमपुर में कचरे में लगी आग से मची तबाही
Updated at : 08 May 2019 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़हारा : सहायक थाना गढ़हारा अंतर्गत नगर परिषद बीहट के बारो सलेमपुर(वार्ड संख्या-9) स्थित गड्ढे में फेंके हुए कचरे में पूर्व से लगी आग ने मंगलवार को पछुआ की तेज हवा में विकराल रूप घारण कर लिया. देखते ही देखते आग की तेज लपटें स्थानीय सुखदेव राय घर के छप्पर में पकड़ ली तो अफरा-तफरी […]
विज्ञापन
गढ़हारा : सहायक थाना गढ़हारा अंतर्गत नगर परिषद बीहट के बारो सलेमपुर(वार्ड संख्या-9) स्थित गड्ढे में फेंके हुए कचरे में पूर्व से लगी आग ने मंगलवार को पछुआ की तेज हवा में विकराल रूप घारण कर लिया.
देखते ही देखते आग की तेज लपटें स्थानीय सुखदेव राय घर के छप्पर में पकड़ ली तो अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजनों समेत ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.
वहीं गड्ढे के कचरे में लगी आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से पंपिंग सेट के सहारे आग पर काबू पाया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी और घटनास्थल पर दमकल भेजने की बात कही.
लेकिन दमकल मौके पर घंटों बाद भी नहीं पहुंची. इस संबंध में स्थानीय निवासी ब्रजेश कुमार ने डेढ़ माह पूर्व में भी लगी आग को बुझाने के लिए नगर परिषद बीहट कार्यालय में शिकायत की थी .लगातार शिकायत के वाबजूद इस गंभीर समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया.
वहीं दूसरी ओर बरौनी से जीरोमाइल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित ठकुरीचक में बिजली की चिनगारी से सूखी जलावन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें देख स्थानीय लोगों व पहुंची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया. मौजूद लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं इस मौसम में हमेशा होती रहती है .बिजली विभाग से लगातार इसकी शिकायत करने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




